फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wildlife Dis Aminator will stop wildlife-human conflict

वाइल्ड लाइफ डिस एमिनेटर रोकेगा वन्यजीव-मानव संघर्ष

Mon, 19 Aug 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wildlife Dis Aminator will stop wildlife-human conflict
जंगली जानवरों के रास्ते को ट्रैप करने की योजना पर विचार विमर्श करते विशेषज्ञ और वनाधिकारी - फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर खदरी लक्कड़ घाट, पशुलोक विस्थापित और रायवाला क्षेत्र में बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग सौर ऊर्जा से संचालित वाइल्ड लाइफ डिस एमिनेटर उपकरण लगाने की योजना बना रहा है। उपकरण को लेकर वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी, पर्यावरण विद विनोद जुगलान, सरोप सिंह पुंडीर और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में उपकरण विशेषज्ञ रजत वर्धन ने हाथी और गुलदार प्रभावित क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर उपकरण का डेमो दिया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षक विनोद जुगलान ने प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान से प्रभावित क्षेत्र में सौर ऊर्जा संचालित वाइल्ड लाइफ डिस एमिनेटर लगवाने का आग्रह किया था। इसका संज्ञान लेते हुए वन अधिकारियों ने उच्च तकनीक पर आधारित उपकरण की पूरी जानकारी जुटाते हुए उपकरण की उपलब्धता होने पर उसका अध्ययन किया। वन अधिकारियों ने वन्यजीव व मानव संघर्षों को रोकने की दिशा में उपकरण का डेमो दिया। इसके लिए कानपुर से विशेषज्ञ को बुलाकर क्षेत्र का दौरा कराते हुए डेमो दिया गया।
विज्ञापन

रायवाला मोतीचूर रेंज में भी होगा प्रयोग
वनाधिकारी ने बताया कि यदि खदरी में यह अभिनव प्रयोग सफल रहा तो शीघ्र ही रायवाला मोतीचूर में भी इस उपकरण का प्रयोग किया जा सकेगा। ग्रामीणों ने समाधान को त्वरित अमल में लाने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी सहित उप प्रभागीय वन अधिकारी सहित वन क्षेत्राधिकारी का आभार जताया। इस मौके पर वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, वन दरोगा स्वयंबर दत्त कंडवाल, वन बीट अधिकारी शिवराज सिंह, सुभाष बहुगुणा, महावीर उपाध्याय, श्रीकांत रतूड़ी, मनोज गौड़, संदीप नेगी, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करता है उपकरण
वाइल्ड लाइफ डिस एमिनेटर नामक यह उपकरण सौर ऊर्जा से रात को किसी भी वन्य जीव के पास आने पर स्वत: संचालित होता है। इसमें अल्ट्रावायलेट किरणों को छोड़ने के साथ 30 विभिन्न प्रकार की आवाजें आती हैं। आवाजें सुनकर जंगली जानवर तुरंत वापस लौट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed