{"_id":"e03563bca89397cf214e5f4f34a528c8","slug":"welcome-of-indian-memory-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन मेमोरी चैंपियन का नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन मेमोरी चैंपियन का नागरिक अभिनंदन
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवस्था परिवर्तन मंच के तत्वावधान में चंद्रेश्वरनगर स्थित उड़ान स्कूल में आयोजित समारोह में इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप 2015 के विजेता प्रदीक यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया। शुक्रवार को उड़ान स्कूल में आयोजित समारोह में मंच के प्रदेश अध्यक्ष और स्कूल के निदेशक डा. राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंडियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन
संस्था की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार आरपी डंगवाल, खेल शिक्षक डीपी रतूड़ी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता ममगाईं और मंच अध्यक्ष डा. नेगी ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। पीजी कालेज के योगा विभाग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंच के सदस्य राजकुमार ढींगरा, शिखा शर्मा, लक्ष्मण सिंह धर्मशक्तू, नरेश वर्मा, अनुसूया बिजल्वाण, माधुरी उनियाल, अमित गांधी, विशाल कुमार, हिमीत कक्कड़, आशुतोष कुड़ियाल, अंकित नैथाणी, अनीता राणा, स्मृति चमोली, सोनी निशा, मीरा मौजूद थे।
विज्ञापन
मेमोरी विश्व विजेता बनना प्रतीक का लक्ष्य
मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव मेमोरी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में बच्चों, युवाओं की नई खेप तैयार करना चाहते हैं। वह इस विधा को आगे बढ़ाने और हुनरमंद बच्चों को तैयार करने का संकल्प लिए हुए हैं। प्रतीक का इरादा बाकायदा संस्थान स्थापित कर उन्हें तालीम देने की है।
उन्हें विश्वास है कि अगले साल वह मेमोरी के विश्व विजेता का खिताब हासिल कर लेंगे। शुक्रवार को सम्मान कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला से सूक्ष्म मुलाकात में प्रतीक ने बताया कि वह स्वामी विवेकानंद से खासे प्रभावित हैं। उन्हें मेमोरी से जुड़े शो देखने के बाद इस क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा मिली और अभ्यास में जुट गए।
बताया कि मेमोरी को दुरुस्त रखने के लिए वह एसोसिएट मैथर्ड की मदद लेते हैं। सामान्य दिनों में एक से दो घंटे और चैंपियनशिप के दौरान चार से पांच घंटे मेमोरी का अभ्यास करते हैं। मेमोरी साफ्टवेयर और वेबसाइटें भी इसमें सहायक होती हैं।
प्रतीक ने बताया कि उन्हें प्राणायाम और अन्य यौगिक क्रियाओं से मेमोरी को दुरुस्त रखने में काफी मदद मिली। मुनिकीरेती के चौदहबीघा निवासी प्रतीक यादव ने बीते महीने 15 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप लगातार तीसरी बार जीतकर देश के साथ ही उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2013 में मुंबई से की थी। इसके बाद से वह मेमोरी में अपना पहला स्थान बनाए हुए हैं। प्रतीक बीते मार्च माह में सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि इन दिनों वह आगामी प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी में जुटे हैं।
नगर के श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल से 12वीं करने के बाद प्रतीक यादव ने हल्द्वानी से बीटेक किया। वह मेमोरी को लेकर बीते तीन साल से लगातार अभ्यास में जुटे हैं साथ ही सफलता का झंडा भी बुलंद किए हुए हैं।