फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Water police post in flood

बाढ़ में बही जल पुलिस की चौकी

Tue, 20 Aug 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water police post in flood
त्रिवेणी घाट स्थित आरती स्थल पर आया गंगा का पानी - फोटो : RISHIKESH
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार देर रात गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया। गंगा की तेज धारा घाट में बनाई गई जल पुलिस की चौकी को बहा ले गई। ऐसे में सोमवार को जल पुलिसकर्मियों को गंगा घाट पर ही बैठ कर ड्यूटी करनी पड़ी। वहीं घाट पर पानी आने से यहां आधा फीट की रेत जम गई, जिसे गंगा सभा तथा निगम कर्मी पूरे दिन हटाते दिखे। दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद आरती स्थल के आसपास जमा रेत ही हट पाई।
विज्ञापन

दूसरी ओर चंद्रेश्वर नगर में सोमवार को स्थिति सामान्य रही। यहां रविवार देर रात घरों में पानी घुसने से 150 परिवार घर के अंदर ही कैद होकर रह गए थे। मौके पर पहुंच एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और राफ्ट के जरिए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सोमवार को प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित परिवारों का सर्वे किया। वहीं मेयर अनिता ममगाईं भी मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र के लोगों से गंगा घाटों की ओर न जाने की अपील की। उन्होंने एसडीआरएफ, जल पुलिस और पुलिस के जवानों से लोगों को हर संभव मदद के लिए तत्पर रहने को कहा।
विज्ञापन

चंद्रेश्वर नगर में नहीं हुई कोई क्षति
तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसीलदार करण सिंह, लेखपाल सतीश चंद्र जोशी सहित तहसीलकर्मी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से घरों में पानी घुसने की जानकारी मांगी। करीब 200 परिवारों ने टीम को बताया कि उनके घर के अंदर पानी घुस आया। प्रशासन की टीम ने पाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मानकों के अनुरूप किसी भी प्रकार की कोई भी क्षति नहीं हुई है। लिहाजा, मुुआवजे के लायक कोई परिवार चिह्नित नहीं हो पाया। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी सी रविशंकर ने निर्देेश दिए थे कि बाढ़ पीड़ित कोई भी व्यक्ति राहत से नहीं छूटना चाहिए। डीएम के निर्देशों के पर सर्वे किया गया। निर्धारित मानकों के अनुरूप कोई बाढ़ पीड़ित नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे लेट पहुंची हेमकुंड-बाड़मेर एक्सप्रेस
- जगाधरी में रेलवे ट्रैक पर बरसाती पानी भरने से देरी से पहुंची ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बरसात के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से सोमवार को 12 घंटे की देरी के साथ हेमकुंड-ऋषिकेश और बाड़मेर-ऋषिकेेेश ट्रेन स्टेशन पहुंची। दिन भर यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के पहुंचने की जानकारी लेते रहे। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हेमकुंड-ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14610 सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर पहुंचती है, लेकिन सोमवार को जगाधरी रेलवे ट्रैक पर बरसात का पानी भर जाने के कारण ट्रेन रात साढ़े आठ बजे पहुंची। इसी तरह बाडमेर-ऋषिकेश गाड़ी संख्या 24888 सुबह साढ़े दस बजे के बजाय साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन मास्टर आशीष ने बताया कि सोमवार को ट्रेन तय समय पर नहीं पहुंच सकी। इस कारण कई यात्री वापस लौट गए। उन्होंने बताया हेमकुंड तथा बाड़मेर ट्रेन सोमवार को रास्ते में रेलवे ट्रैक पर बरसाती पानी के जमा होने के कारण दस घंटे देर से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed