फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   water chrishesh in rishikesh

श्रद्धालु बूंद बूंद पानी को मोहताज

Sat, 09 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 09 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
water chrishesh in rishikesh
तीर्थक्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में मुख्य मार्ग के किनारे लगे पेयजल स्टैंड पोस्ट जल संस्थान की लापरवाही के कारण सूखे पड़ेे हैं। गिने चुने स्टैंड पोस्टों को छोड़ दें तो अधिकांश पोस्ट क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। लेकिन जल संस्थान क्षतिग्रस्त स्टैंड पोस्टों को दुरुस्त करने के बजाए मूक बना हुआ है।
विज्ञापन


महकमे ने अर्द्धकुंभ मेले के दृष्टिगत भी इन्हें दुरुस्त करना मुनासिब नहीं समझा। एक जनवरी से अर्द्धकुंभ मेला शुरू हो चुका है। 14 जनवरी को कुंभ पर्व के पहले स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु तीर्थक्षेत्र में जुटेंगे। लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बाकायदा कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की चहलकदमी भी शुरू हो गई है। लेकिन जल संस्थान अभी तक पर्व के लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया है।
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला स्थित पौड़ी के डीएम शिविर कार्यालय से लेकर बाघखाला स्वर्गाश्रम तक करीब तीन किमी. मुख्य मार्ग के किनारे लगे पेयजल स्टैंड पोस्ट अभी भी क्षतिग्रस्त हैं। किसी की टोटियां गायब हैं, तो किसी की जलापूर्ति बंद है। ऐसे में राहगीरों को हलक तर करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोग दुकानों और होटलों से पानी की बोतलें खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग यात्रियों की समस्या के समाधान को लेकर उदासीन बना बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों और स्टैंड पोस्टों को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
-एवीएस रावत, जलकल अभियंता, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed