फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   washing line before ardhkunbh

अर्द्धकुंभ से पहले बनेगी वाशिंग लाइन

Sat, 05 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 05 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
washing line before ardhkunbh

रेलवे स्टेशन पर अर्द्धकुंभ से पहले वाशिंग लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए प्लेटफार्म चार को तीन दिसंबर से सात जनवरी तक ब्लाक मिला है। रेलवे की कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है। वर्ष 2004 से तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की धुलाई के लिए प्रस्तावित वाशिंग लाइन जल्द अस्तित्व में आएगी।

विज्ञापन


रेलवे की कार्यदायी संस्था सीनियर सेक्शन इंजीनियर कंस्ट्रक्शन हरिद्वार ने वाशिंग लाइन के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनों की धुलाई के लिए प्लेटफार्म चार के ट्रैक को सीमेंटेंड बनाया जाएगा। पानी की निकासी के लिए ट्रैक के दोनों ओर नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने बताया कि वाशिंग लाइन अर्द्धकुंभ से पहले बननी है। लिहाजा प्लेटफार्म चार को तीन दिसंबर से सात जनवरी तक 36 दिन का ब्लॉक मिला है। निर्धारित ब्लॉक अवधि में कार्य पूरा होना है। बताया कि वाशिंग लाइन बनने के बाद सभी ट्रेनों की धुलाई और उनमें पानी स्टोर करने की सुविधा होगी। अभी तक धुलाई और पानी के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अर्द्धकुंभ में लंबी दूरी की तीन ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक अर्द्धकुंभ में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लंबी दूरी की तीन नई ट्रेनों का तीर्थनगरी तक संचालित होना प्रस्तावित है। चार स्थगित पैसेंजर ट्रेनें भी चलनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed