फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Warning to boycott the company if harassment occurs

Rishikesh News: उत्पीड़न होने पर कंपनी का बहिष्कार करने की चेतावनी

Fri, 27 Sep 2024 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Warning to boycott the company if harassment occurs
प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संस्था व्यापारियों और कंपनी के बीच में सेतु बांध का काम करती है। लेकिन काफी समय से कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर को जरूरत से अधिक टारगेट देकर परेशान कर रही हैं और टारगेट पूरा न होने पर कंपनी बिना किसी सूचना के डिस्ट्रीब्यूटर बदल रही हैंए जो कि न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कंपनी किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स का उत्पीड़न करेगी इसका व्यापारिक बहिष्कार किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष धैर्यशील पाटिल ने कहा कि आज हमको अपनी शक्ति पहचाने की जरूरत है। महामंत्री नितिन शर्मा ने कहा कि आज हमारे व्यापार को ई-कमर्स मॉडर्न ट्रेड आदि कंपनियों से भारी नुकसान हो रहा है। अगर इसी तरह रहा तो आने वाले समय में यह व्यवसाय ही खत्म हो जाएगा। हमें इसका डटकर विरोध करना होगा। एसोसिएशन के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कोहली को पिछले 40 वर्षों से व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने पर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में डाॅ. पीएम गणेशाश्म, प्रशांत शिंदे, अश्विनी ढींगरा, प्रकाश चंद्र मिश्रा, अश्विनी ढींगरा, प्रकाश चंद्र मिश्रा, रमन नारंग, सुनील गुप्ता, कमल शर्मा, ललित मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed