फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jolly Grant Airport: Vistara will start flights to Mumbai from May 17

Jolly Grant Airport: मुंबई के लिए 17 मई से शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट, पढ़ें शेड्यूल

Wed, 10 May 2023 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2023 06:07 PM IST
सार

देहरादून एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी गो फर्स्ट देहरादून-मुंबई के बीच नियमित अपनी फ्लाइट संचालित कर रही थी। लेकिन बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने से कंपनी की उड़ानें बंद हैं।

विज्ञापन
Jolly Grant Airport:  Vistara will start flights to Mumbai from May 17
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media

विस्तार

विमानन कंपनी विस्तारा आगामी 17 मई से देहरादून-मुंबई के बीच 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे मुंबई से जौलीग्रांट आएगी और आधे घंटे बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


दरअसल, देहरादून एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी गो फर्स्ट देहरादून-मुंबई के बीच नियमित अपनी फ्लाइट संचालित कर रही थी। लेकिन बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने से कंपनी की उड़ानें बंद हैं।
विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली व मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। जिस कारण यात्री परेशान थे। इसे देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस इस रूट पर 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। पैसेंजर मिलने पर इस फ्लाइट को नियमित भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार विस्तारा पहले ही देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच प्रतिदिन अपनी दो फ्लाइटें संचालित कर रही है। अब विस्तारा 17 मई से अपनी तीसरी अतिरिक्त फ्लाइट देहरादून-मुंबई के बीच शुरू करने जा रही है।

किसकी कितनी हैं फ्लाइट
इंडिगो की 13, विस्तारा की दो और एअर इंडिया की दो फ्लाइट प्रतिदिन एयरपोर्ट पर लैंड होती हैं। विस्तारा की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होने से उसकी तीन फ्लाइटें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed