फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vishram Sadan will be built for the patients and their relatives coming to AIIMS

एम्स में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों के लिए बनेगा विश्राम सदन

Fri, 10 Jun 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vishram Sadan will be built for the patients and their relatives coming to AIIMS
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पास ही गरीब रोगियों, उनके परिचारकों और साधु-संन्यासियों को सस्ते आवास और भोजन की सुविधा मिल सकेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल पर भाऊराव देवरस सेवा न्यास के तहत एम्स के नजदीक वीरभद्र मंदिर मार्ग के पास माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण होने जा रहा है। इसमें उन्हें हर प्रकार की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

विश्राम सदन में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए आने वाले रोगियों और परिचारकों को राहत मिलेगी। अभी उन्हें महंगे होटल में आवास और भोजन पर काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। 12 जून को एक भव्य कार्यक्रम में माधव सेवा विश्राम सदन की भूमि का पूजन होगा। विश्राम सदन के निर्माण के लिए न्यास के पास एम्स के नजदीक 3.5 एकड़ भूमि है। 13 जून को विश्राम सदन का शिलान्यास किया जाएगा। विश्राम सदन को अक्तूबर 2023 तक तैयार करने की योजना है। न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, योग गुरु एवं आयुर्वेदाचार्य स्वामी रामदेव, संत विजय कौशल जी महाराज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संघ के पूर्व सरकार्यवाह व संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैय्या जी जोशी शामिल होंगे। शुक्रवार को बैराज स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाऊराव देवरस सेवा न्याय के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता करके ये जानकारी दी। प्रकल्प प्रमुख एवं न्यासी संजय गर्ग ने बताया कि करीब 135 कमरों वाले भवन में 400 बेड की सुविधा होगी। यह वास्तुशिल्प संरचना, पारंपरिक भारतीय स्थापत्य के अनुसार होगा, इसमें मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजनालय, पुस्तकालय, सत्साहित्य केंद्र सभागार, भजन कीर्तन, सत्संग एवं ध्यान कक्ष निर्माण, फिजियोथेरेपी, नेचुरोपैथी, योग एवं पंचकर्म की सुविधा के साथ ही निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मे वितरण की सुविधा उपलब्ध होगी। साढ़े तीन एकड़ भूमि और दो लाख 25 हजार वर्ग फीट पर पांच तल के विश्राम सदन का निर्माण होगा। नई दिल्ली, पटना, लखनऊ, हरियाणा के बाद अब तीर्थनगरी में इसका निर्माण शुरू होने जा रहा है। यहां मरीज और उनके तीमारदार करीब एक सप्ताह तक ठहर सकते हैं। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले किसी मरीज को चिकित्सक यदि दस दिन के बाद जांच करने की सलाह देते हैं तो इस तरह के मरीज भी अपनी सुविधा के अनुसार यहां विश्राम कर सकते हैं। यहां मरीजों को 25 रुपये में भर पेट खाना उपलब्ध होगा। बैठक में सुदामा सिंघल, संजीव, अनिश गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed