{"_id":"62c5de9a5eb60b123c2385b5","slug":"villagers-welcome-mla-and-sdm-rishikesh-news-drn4165173130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया विधायक और एसडीएम का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया विधायक और एसडीएम का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कल्लूवाला चकचौबे के सभी भू-अभिलेख लेखपाल क्षेत्र रामनगर डांडा में स्थानातंरित हो गए हैं। ग्राम सुधार महिला और पुरुष विकास समिति थानो गडूल मालकोट ने भू-अभिलेख स्थानांतरित होने पर विधायक बृजभूषण गैरोला और उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा का स्वागत किया है।
बुधवार को थानो में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला और एसडीएम युक्ता मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधायक गैरोला ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उन्होंने थानो में शहीद स्मारक के सुंदरीकरण और मरम्मत आदि के लिए दो लाख देने के अलावा शहीद द्वार बनाने को लेकर सहमति दी।
इस दौरान समिति ने सिद्धपीठ कालूसिद्ध मंदिर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, कबाड़ियों और बाहरी लोगों का पुलिस सत्यापन करने, शहीद नरपाल सिंह इंटर कॉलेज में संस्कृत, व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के अलावा क्षेत्र में रात में पुलिस गश्त की मांग की। समिति की अध्यक्ष मुन्नी बहुगुणा ने संगठन के माध्यम से लेखपाल क्षेत्र रामनगर डांडा में भू-अभिलेख स्थानातंरित होने पर आभार जताया। कोटिमयचक की प्रधान रेखा बहुगुणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता दीवान सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, वीरेंद्र कृषाली, महिपाल सिंह कृषाली, विजय पंवार, महेश कुकरेती, रघुवीर खत्री आदि मौजूद थे।