फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers are looking for tourism and employment possibilities in Amrit Sarovar

Rishikesh News: अमृत सरोवर में ग्रामीण तलाश रहे पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं

Sun, 04 Aug 2024 02:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers are looking for tourism and employment possibilities in Amrit Sarovar
I
विज्ञापन

IIपंचायत की डेढ़ एकड़ भूमि पर बनाया गया है अमृत सरोवर
I
Iसरोवर में विशेषज्ञों की देखरेख में किया गया नौकायन का अभ्यास
I
Iन्याय पंचायत श्यामपुर अंतर्गत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के ग्रामीण अमृत सरोवर में पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे हैं। यहां राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के समीप गंगा तट किनारे केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत वर्ष 2021-22 में पंचायत की करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर अमृत सरोवर बनाया गया है। ग्रामीण सरोवर में कयाकिंग कर पर्यटन और रोजगार के अवसर सृजित करने की कोशिश में जुटे हैं।
I
Iजिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने बताया अमृत सरोवर में अनौपचारिक रूप से विशेषज्ञों की देखरेख में नौकायन का पूर्व अभ्यास किया गया है। यहां साहसिक पर्यटन के साथ-साथ तीर्थाटन को भी विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iसरोवर में वर्तमान समय में ग्राम पंचायत की ओर से मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही करीब सात से आठ फीट गहराई वाले सरोवर में नौकायन की अपार संभावनाएं हैं। वर्षभर सरोवर में जल की कमी न हो इसके लिए यहां दस किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iयह पहला सरोवर है जहां शत प्रतिशत वैकल्पिक ऊर्जा का प्रयोग किया जा रहा है। पूर्व राज्यमंत्री सचिदानंद पोखरियाल ने कहा कि गंगा तट स्थित यह स्थल साहसिक और जल पर्यटन का केंद्र बन सकता है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
I
I
I
Iयहां आने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए वोकल फॉर लोकल के तर्ज पर पहाड़ी रसोईघर निर्मित किया जा सकता है। यहां सुलभ शौचालय की सुविधा के साथ ही पंचायत की ओर से एक स्वीमिंग पुल बनाने की भी योजना है।

I
Iसुरक्षा की दृष्टि से यहां सौर ऊर्जा प्रकाश स्तंभ लगाए गए हैं, जिन पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। कयाकिंग विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अमृत सरोवर में कयाकिंग की योजना सफल हुई तो इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटक और साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार को इस ओर पहल करनी चाहिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article