रायवाला। लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में रायवाला के प्रतीत नगर में आयोजित हो रही चतुर्थ श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन केवट लीला, सीता व्याकुलता, सुमंत वापसी, दशरथ मरण और भरत मिलाप का हुआ मंचन। लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता विरेंद्र नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार की लीला में भगवान श्री राम, सीता व भाई लक्ष्मण के साथ वन में प्रस्थान करते हैं। उनकी मुलाकात राजा निषादराज से होती है। तब भगवान राम निषादराज से गंगा पार कराने के लिए कहते हैं। इस अवसर पर दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. राजे सिंह नेगी, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, देवेंद्र सेमवाल, गंगाधर गौड़, बालेंद्र सिंह नेगी, नरेश थपलियाल, मुकेश तिवाड़ी, महेंद्र सिंह राणा, अंजु बडोला, नवीन चमोली आदि उपस्थित रहे। संवाद