{"_id":"57ec22864f1c1b073d5764ea","slug":"uttrakhand-dev-bhoomi-paradise","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ग है देवभूमि उत्तराखंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ग है देवभूमि उत्तराखंड
alok panwar
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
देवभूमि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर सुनता रहा हूं कि देवभूमि उत्तराखंड स्वर्ग है। लेकिन, आज जब यहां आया तो महसूस किया कि लोग सही कहते थे। कुदरत ने यहां चहुंओर अलौकिक सौंदर्य की छटा बिखेरी हुई है। यहां आकर मन को शांति मिली है। काम से जब भी फुर्सत मिलेगी, देवभूमि आता रहूंगा। यह कहना है कि धार्मिक सीरियल ‘सूर्य पुत्र कर्ण’ में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले सौरभ पांडेय का।
विज्ञापन
वह पांच दिन पहले उत्तराखंड प्रवास पर आए थे। बुधवार को भ्रमण के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विमान में बैठकर दिल्ली लौट गए। प्रस्थान से पहले सौरभ पांडेय ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि ‘सूर्य पुत्र कर्ण’ शो खत्म होने के बाद उन्होंने उत्तराखंड घूमने का मन बनाया। इसीलिए वह तीर्थनगरी निवासी दोस्त अलकेश कुकरेती के पास आ गए।
विज्ञापन
बकौल, सौरभ स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा में डुबकी लगाई, नीलकंठ मंदिर के दर्शन कर वशिष्ठ गुफा में साधना की। जहां मानसिक शांति मिली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। वास्तव में यह स्वर्ग भूमि है, यहां आने के बाद जाने का मन नहीं करता, लेकिन मजबूरी है। बताया कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष लगाव हो गया है। अब साल में एक-दो बार यहां जरूर आऊंगा। अपने दोस्तों को भी देवभूमि में आने के लिए कहूंगा।
विज्ञापन
दिल्ली में हुई थी दोस्ती
सौरभ पांडेय ने बताया कि अलकेश कुकरेती से उनकी दोस्ती वर्ष 2008 में हुई थी। उस समय सौरभ दिल्ली में रहते थे। अलकेश काम के सिलसिले में दिल्ली जाया करते थे, इस दौरान उनकी मुलाकात सौरभ से हुई और गहरे दोस्त बन गए। वर्तमान में सौरभ परिवार के साथ गुडगांव में रहते हैं।
लहरा चुके हैं अभिनय का परचम
सौरभ पांडेय अभी तक सूर्य पुत्र कर्ण, रजिया सुल्तान, गंगा की धीज, तेरे मेरे सपने, आहट, जिया जले, तेरे मेरे सपने, सौरया और सुहानी जैसे टीवी सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।