फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand's products can make a splash in the world

दुनिया में धूम मचा सकते हैं उत्तराखंड के उत्पाद : चौहान

Wed, 07 May 2025 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's products can make a splash in the world

विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के उत्पाद पूरी दुनिया में धूम मचा सकते हैं। उत्तराखंड में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगा, जो उत्तराखंड और अन्य हिमालयी राज्यों के उत्पादों का ठीक ढंग से रिसर्च करके दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।



मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी व किसानों से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आईडीपीएल में पहुंचे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के उत्पाद उत्कृष्ट स्तर के हैं। चाहे वह कृषि उत्पाद हों, परंपरागत कारीगर हों, लोक कलाएं हों। इन सब से बने हुए उत्पादों पर यदि ढंग से रिसर्च हो जाए, उनकी मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग व प्रमाणीकरण की व्यवस्था ठीक हो जाए तो उत्तराखंड के उत्पाद पूरी दुनिया में धूम मचा सकते हैं।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इच्छा है कि इन सब कार्यों को अंजाम देने के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यहां बनाया जाए। भारत सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की पहल करेगा। जो उत्तराखंड और अन्य हिमालयी राज्यों के उत्पादों का ठीक ढंग से रिसर्च करके दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सके। जिससे यहां के किसान, कारीगर आदि और सशक्त हो सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के सशक्तीकरण के लिए उत्तराखंड सरकार का हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

दुनिया का स्वर्ग है देवभूमि उत्तराखंड



शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया में अगर कहीं स्वर्ग है तो वह देवभूमि उत्तराखंड है। यहां की जनता सरल, सच्ची, ईमानदार और स्वाभिमानी है। कहा कि टोपी पहनाकर आपने जो मेरा सम्मान किया है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जितनी मेरी सामर्थ्य है, आपका मान, आपका सम्मान और इस टोपी की शान कभी कम होने नहीं दूंगा। हम मिलकर काम करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अच्छे कार्य करने वाले राज्यों में उत्तराखंड शामिल है।

---



हाउस ऑफ हिमालयाज की प्रशंसा की



शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में हाउस ऑफ हिमालयाज एक बेहतरीन कार्य हुआ है। बता दें कि पारंपरिक शिल्प और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विश्व स्तर पर लाने के लिए, उत्तराखंड सरकार ने हाउस ऑफ हिमालयाज लॉन्च किया है। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसका मकसद क्षेत्र के प्रामाणिक, हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में उद्घाटन किया था।

---



पहाड़ को आबाद रखने की अपील की

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि वह हाथ जोड़ कर आह्वान करते हैं कि पहाड़ आबाद रहने चाहिए। यहां सुविधाएं जोड़ने का कार्य सरकार करेगी। यहां के जरूरतमंदों को आवास मिले इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे हुआ है। जिसमें एक लाख 742 हजार लोगों का नाम आया है। सड़कों से वंचित गांवों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सर्वे योजना का चौथा सर्वे किया गया है। जिसमें 400 से अधिक गांव आ रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे।




---

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद...



उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, सविता कपूर, खजान दास, मेयर शंभू पासवान, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर अनीता ममगाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed