फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand state construction fighters will surround the

Rishikesh News: 30 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी

Thu, 27 Jun 2024 04:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand state construction fighters will surround the
नगर निगम परिसर के स्व. इंद्रमणि बडोनी हाॅल में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने एक बैठक आयोजित की। सेनानियों ने विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जाहिर की और इसके विरोध में 30 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने कहा कि प्रदेश सरकार से 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, चिह्नीकरण, एक समान पेंशन, पेंशन पट्टा, मूल निवास, भू कानून, लोकायुक्त और ऋषिकेश शहर को शराब मुक्त बनाने समेत विभिन्न मांग की जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार मांगों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन


कहा सेनानियों ने प्रदेश के लिए शहादत दी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इनकी उपेक्षा कर रही है। प्रदेश सरकार को नींद से जगाने के लिए 30 जून को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी बढ़चढ़कर शामिल होंगे। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सत्य प्रकाश जखमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed