फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand roadways employees begin indefinite strike in bus services hit on key routes rishikesh News

ऋषिकेश: वेतन और भत्तों समेत मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, कई रूटों पर बसें प्रभावित

Fri, 30 Oct 2026 12:32 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Fri, 30 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

वेतन और दूसरे लंबित भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार से ऋषिकेश से दिल्ली, लखनऊ और देहरादून समेत कई प्रमुख मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand roadways employees begin indefinite strike in bus services hit on key routes rishikesh News
ऋषिकेश में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की शाखा ऋषिकेश की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते ऋषिकेश से संचालित होने वाली कई प्रमुख मार्गों की बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

यूनियन की ओर से बकाया तीन महीने का वेतन जारी करने, प्रत्येक महीने की सात तारीख तक वेतन देने और समान कार्य के बदले समान वेतन लागू करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने और सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों का लंबित भुगतान जारी करने की मांग भी शामिल है।

विज्ञापन

कार्य बहिष्कार में रोडवेज के चालक, परिचालक और लिपिक शामिल हुए हैं। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से ऋषिकेश-देहरादून, ऋषिकेश-लखनऊ, ऋषिकेश-बरेली, ऋषिकेश-कानपुर और ऋषिकेश-दिल्ली मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इन मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा मंत्री संदीप कश्यप ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। यूनियन की ओर से मांगों के समाधान के लिए कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्यालय की ओर से मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। यूनियन का कहना है कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आगे की स्थिति पर निर्णय लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed