फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Issues of public interest resonate during Congress Nyay Yatra questions raised over government policies

Rishikesh News: कांग्रेस की न्याय यात्रा में गूंजे जनहित के मुद्दे, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Fri, 30 Oct 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 30 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Issues of public interest resonate during Congress Nyay Yatra questions raised over government policies
- प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाए; गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरीश रावत ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

डोईवाला। कांग्रेस ने शुक्रवार को डोईवाला में आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार जनसमस्याओं के निदान और विकास को गति देने में विफल साबित हुई है। शुक्रवार को उत्तराखंड न्याय यात्रा ब्लाॅक मुख्यालय से प्रारंभ हुई। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं नारे लगाते हुए समस्याओं के निदान और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत दूसरे मुद्दों को उठाया। विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली न्याय यात्रा प्रेमनगर बाजार स्थित निर्मल फार्म पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि न्याय यात्रा का मकसद केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि, प्रदेश की जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी ,महंगाई और आमजनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। कांग्रेस जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक मतब मजबूती से लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य की जनता आज अनेक समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और पूर्व जिला अश्वनी बहुगुणा ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। न्याय यात्रा में जोत सिंह गुनसोला,मनोज नौटियाल, मनीष नागपाल, सुनील बर्मन, हेमा पुरोहित, सागर मनवाल, रेखा , करतार नेगी, महेन्द्र भट्ट, गौरव मल्होत्रा, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवा दल ने लगाया रक्तदान शिविर
डोईवाला। न्याय यात्रा के समापन स्थल पर कांग्रेस सेवा दल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि रक्तदान सामाजिक कार्य है। कांग्रेस राजनीति के साथ सामाजिक कार्य भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed