{"_id":"6ae49303ef33e92fa8079fd6","slug":"temporary-stalls-encroach-upon-purnanand-parking-filth-accumulates-on-stairs-leading-to-the-ghat-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-148327-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पूर्णानंद पार्किंग में अस्थाई दुकानों का कब्जा, घाट जाने वाली सीढ़ियों पर गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पूर्णानंद पार्किंग में अस्थाई दुकानों का कब्जा, घाट जाने वाली सीढ़ियों पर गंदगी
Fri, 30 Oct 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
ढालवाला। जानकी सेतु के समीप स्थित पूर्णानंद पार्किंग क्षेत्र में अवैध और अस्थायी दुकानों का बढ़ता अतिक्रमण आम नागरिकों, श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। अस्था पथ की ओर जाने वाली सीढ़ियों के दोनों ओर और बीच रास्ते में दुकानदारों ने सामान सजाकर कब्जा कर लिया है। इससे सीढ़ियां संकरी हो गई हैं और बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है।वहीं, दुकानदारों की ओर से खाने-पीने की वस्तुओं के अवशेष और अन्य कचरा सीढ़ियों के किनारे तथा घाट के आसपास फेंका जा रहा है। इससे क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और इसकी सुंदरता व पवित्रता प्रभावित हो रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सफाई अभियान चलाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। क्षेत्रवासियों ने अतिक्रमण हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई है।
कोट- सफाई कर्मचारियों की ओर से नियमित सफाई की जाती है और पालिका की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है।-- बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, मुनि की रेती
विज्ञापन
कोट- सफाई कर्मचारियों की ओर से नियमित सफाई की जाती है और पालिका की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन