सनातन धर्म के नूतन वर्ष 2079 के उपलक्ष पर ग्राम श्यामपुर में उत्तराखंड क्रांति दल ने क्षेत्रवासियों के एक कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संयोजक मोहन सिंह असवाल ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल एक सप्ताह तक पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू सनातन नव वर्ष मनाते रहेंगे। सनतान धर्म की मूल पद्धति का प्रचार प्रसार के साथ लोगों को जागृत करेंगे। सनातन धर्म के अनुसार शुभ दिन, शुभ मुहूर्त के अनुसार उनके द्वारा बनाए गए कैलेंडरों का वितरण करेंगे।
इस मौके पर पूर्व प्रधान सतीश सिंह रावत, उपेंद्र सकलानी, रविन्द्र सेमवाल, देवेंद्र बेलवाल, युद्धवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह रावत, राकेश भट्ट, अनिल गौड़, दीपक सेमवाल, हरीश रावत, आसाराम नौडियाल, रामचंद्र रमोला, उषा असवाल, संगीता, शांति देवी आदि शामिल थे।