फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Under regional connectivity, flights from Dehradun airport

Rishikesh News: दून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू

Wed, 31 Jan 2024 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Under regional connectivity, flights from Dehradun airport
Iसीएम धामी ने किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री फ्लाइट से पिथौरागढ़ गए और वापस दून आए
विज्ञापन

I

I
I

I18 सीटर विमान सेवा शुरू होने से गढ़वाल-कुमाऊं हवाई मार्ग से जुड़ेI

रीजनल कनेक्टिविटी के तहत मंगलवार से देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का एयरपोर्ट टर्मिनल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिसके बाद 10:10 बजे फ्लाई बिग के 18 सीटर विमान ने देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी।



फ्लाइट सेवा के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कुल 13 यात्रियों ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम धामी सहित 12 हवाई यात्री पिथौरागढ़ से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। गढ़वाल और कुमाऊं के बीच फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों के लिए समय की काफी बचत होगी। इससे पर्यटन, औद्योगिक विकास और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। फ्लाई बिग को पिछले साल जुलाई से इस फ्लाइट को शुरू करना था। डीजीसीए से अनुमति नहीं मिलने और कंपनी के निजी कारणों के कारण यह फ्लाइट तब शुरू नहीं हो सकी। डीजीसीए ने कई ट्रायल के बाद इस फ्लाइट को मंजूरी दी है। मंगलवार से अब फ्लाइट शुरू हो गई है।
विज्ञापन






Iदो हजार रुपये किराया, टैक्स अलगI

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच एक यात्री का एक तरफ का किराया दो हजार रुपये तय किया है। इसमें टैक्स शामिल नहीं है। टैक्स जोड़कर किराया करीब ढाई से तीन हजार रुपये तक होगा। यह फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iदेहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाई बिग की फ्लाइट शुरू कर दी गई है, जो सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गए हैं। आगामी समर सीजन में कुछ अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएगी। - प्रभाकर मिश्रा, निदेशक, एयर पोर्ट देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed