फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ultrasound of pregnant women being conducted in private lab

प्राइवेट लैब में कराए जा रहे गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound of pregnant women being conducted in private lab
ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आ रही गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टरों की ओर से गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए प्राइवेट लैब में भेजा जा रहा है। इसका कारण मशीन का पुराना होना बताया जा रहा है। वहीं सीएमएस इस मामले में जांच कराने और मशीन को अपडेट करने की बात कही है।
विज्ञापन

बुुधवार को सरकारी अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा जा रहा था। निजी लैब में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराने के बदले में 1100 रुपये वसूले जा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में अल्टासाउंट मशीन होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को निजी लैब भेजने पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेेजे जाने पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का तर्क था कि सरकारी अस्पताल में जो मशीन है, वह काफी पुरानी हो गई है। उसका कैमरा भी ढंग से काम नहीं करता। बाहर से जो अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है, वह नई वर्जन की मशीनों से कराया जाता है, उनकी रिपोर्ट भी अच्छी आती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को बाहर लैब में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन

कोट-
यदि महिला रोग विशेषज्ञ की ओर से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी लैबों में भेजा जा रहा है तो यह गलत है। अस्पताल की जो अल्ट्रासाउंड मशीन है, वह अच्छी हालत में है। यदि डॉक्टर की ओर से मशीन के कैमरे को खराब बताया जा रहा और मशीन को पुराने वर्जन का बताया जा रहा तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह तोमर, सीएमएस, राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed