{"_id":"579d0b484f1c1b407e21e084","slug":"ufnai-bean-stuck-in-the-river-bus-and-vikram","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाई बीन नदी में फंसी बस और विक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाई बीन नदी में फंसी बस और विक्रम
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
बीन नदी में फंसी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीला-बैराज मार्ग पर बीन नदी का जलस्तर बढ़ने से सवारियों से भरी बस और शिवभक्तों को लेकर नीलकंठ आ रहा विक्रम फंस गया। उफनते पानी में वाहनों के हिचकोले खाने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पानी में फंसे वाहनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
शनिवार सुबह रुपकुंड पर्यटन विकास समिति की बस हरिद्वार से सवारियों को लेकर ऋषिकेश आ रही थी। बस में चालक समेत 30 सवारियां सवार थी। गंगा भोगपुर क्षेत्र में बस जैसे ही चीला बैराज मार्ग के बीच में पड़ने वाली बरसाती बीन नदी को पार करने लगी, तभी नदी के उफान से बस अनियंत्रित हो गई और हिचकोले खाने लगी। बस को हिचकोले खाते देख बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पीछे चल रही एक बस के चालक ने लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह आपदा प्रबंधन की टीम लेकर पहुंचे बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन की सहायता से बस नदी के इस पार लाए। नदी के उफान में फंसी बस को गंतव्य की ओर रवाना किया। इसी दौरान तभी हरिद्वार से शिवभक्तों को लेकर आ रहा एक विक्रम भी उफनते पानी में फंस गया। पुलिस ने मार्ग पर बाइक से गुजर रहे शिवभक्तों की मदद से धक्का लगाकर विक्रम को बमुश्किल पानी से बाहर निकाला। विक्रम में करीब दस शिवभक्त सवार थे।
विज्ञापन
जान जोखिम में डाल रहे कांवड़िए
चीला-बैराज मार्ग पर बाइक सवार कांवड़िए जान जोखिम में डाल रहे हैं। रोक के बाद भी उफनते पानी के बीच कांवड़िए तेज गति से नदी को पार करने पर आमादा है। पुलिस ने नदी का जलस्तर बढ़ने पर कांवड़ियों को ऋषिकेश-हरिद्घार हाईवे से आवाजाही करने की हिदायत दी है, लेकिन कांवड़ियों पर असर नहीं हो रहा। बता दे कि इससे पहले भी हाल ही में एक बस नदी के पानी में फंस गई थी।