फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   two youths of delhi drowned in cheela shakti canal

चीला शक्ति नहर में डूबे दिल्ली के दो युवक

Mon, 07 Mar 2022 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
two youths of delhi drowned in cheela shakti canal
26 चीला नहर में सर्च अभियान चलाते एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : RISHIKESH
मेरठ से ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली के दो युवक चीला शक्ति नहर में डूब गए। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर शाम तक भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

एसडीआरएफ ढालवाला के उपनरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दिल्ली से चार युवक उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने के लिए आए थे। चारों युवक मेरठ से घूमने के लिए ऋषिकेश चले आए। सोमवार शाम को करीब 4.40 पर चारों युवक चीला बैराज से करीब 700 मीटर की दूरी पर चीला शक्ति नहर में नहाने लगे। इस दौरान प्रमोद (25) पुत्र विनोद कुमार निवासी नगली बिहार, थाना नजफगढ़, दिल्ली का पैर फिसला और वह नहर में बहने लगा। प्रमोद को बचाने के प्रयास में पंकज (25) पुत्र अनूप सिंह निवासी सेक्टर 16 बी, द्वारिका, बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली भी नहर के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। कुछ ही देर में दोनों युवक नहर में ओझल हो गए। युवकों के साथी कमलजीत तेहलान और निशांत राणा ने घटना की सूचना लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को दी। उपनरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पुलिस की सूचना एसडीआरएफ ने नहर में राफ्ट उतारकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन काफी तलाश के बाद दोनों का कहीं अता पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed