फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two students killed in accident

हादसे में दो छात्रों की मौत

Fri, 03 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Fri, 03 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two students killed in accident
बाइक हादसा - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

दून मार्ग पर सात मोड के समीप बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई।  हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम दून से ऋषिकेश की ओर से आ रही एक बाइक को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बेकाबू होकर मार्ग किनारे पलट गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त प्रवीण केस्टवाल (23) पुत्र विनोद निवासी श्यामपुर और प्रवेश कोठियाल( 22) पुत्र विद्यासागर कोठियाल निवासी हर्रावाला, दून हाल निवास रेलवे रोड, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि हादसे में मृत युवक मनीराम रोड स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र संस्कृत विद्यालय में 12वीं के छात्र थे। जो पढ़ाई के साथ त्रिवेणीघाट रोड पर तायल जनरल स्टोर में पार्ट टाईम जॉब भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्पतिवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश होने पर दोनों किसी काम से दून गए थे, देर शाम लौटते हुए हादसे का शिकार हो गए। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे साथी छात्र नरेश गैरोला, अमन रस्तोगी रोते बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed