फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two smugglers arrested for selling drugs to students

छात्रों को नशा बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested for selling drugs to students
ऋषिकेश। स्कूलों और कालेजों के आसपास नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ताबातोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायवाला पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि अवैध नशे में रोक लगाने के लिए क्षेत्र में सघन छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को रायवाला रेलवे अंडरपास पर देर रात तक वाहनों को रोक कर चेकिंग की गई। रात को करीब 11.50 पर हरिद्वार से देहरादून की ओर एक कार आ रही थी। पुलिस टीम ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह गाड़ी वापस मोड़कर मौके से भागने कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने कार को रोक कर चालक को दबोच लिया। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। दोनों ने पुलिस को अपना नाम सचिन कुमार कश्यप निवासी रानीपोखरी, थाना रानीपोखरी, जिला देहरादून और रजनीश पंवार निवासी नागा घेर, थाना रानीपोखरी, जिला देहरादून बताया। कार से बाहर निकलते ही दोनों लोग अपनी मुठ्ठी में बंद पुड़िया को फेंकने लगे, इस बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। जब दोनों की मुठ्ठी खुलवाई गई तो सचिन कुमार कश्यप के पास 8.50 ग्राम और रजनीश के पास 7.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जौलीग्रांट के आसपास छात्रों को बेचते थे स्मैक
दोनों तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे स्मैक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कुतुबखाने क्षेत्र से लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में जौलीग्रांट के पास स्मैक के अच्छे दाम मिल जाते हैं। दोनों तस्कर स्मैक की छोटी छोटी बड़ बनाकर कॉलेज के छात्रों को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed