{"_id":"6a0cc910eed852c04602dc2f","slug":"two-arrested-for-theft-jewellery-recovered-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-975602-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद
Wed, 20 May 2026 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 20 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रगतिपुरम कॉलोनी में बंद मकान में हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई ज्वेलरी और बाइक बरामद की है। 17 मई को प्रगतिपुरम कॉलोनी, गली नं. 02, लक्कड़घाट रोड, श्यामपुर निवासी राजेश चंद्र रमोला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि अज्ञात चोर उनके बंद घर का ताला तोड़कर नकदी, ज्वेलरी और सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद बीते सोमवार को लक्कड़घाट क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने प्रगतिपुरम कॉलोनी में चोरी की वारदात स्वीकार की है। आरोपियों की पहचान प्रवीण सिंह निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार और संजय कुमार उर्फ संजू निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
विज्ञापन