फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two accused arrested for stealing by breaking window

खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing by breaking window
रायवाला पुलिस के हत्थे चढ़े खैरी खुर्द क्षेत्र के घरो में चोरी करने वाले दो सातिर चोर। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नेपालीफार्म के समीप खैरीखुर्द में तीन घरों में हुई चोरी का थाना रायवाला पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसओजी और रायवाला पुलिस ने संयुक्त रूप से इसमें एक युवक और एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि बीते 11 जुलाई को मनीषा गुरु रजनी रावत, निवासी खैरी खुर्द रायवाला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते पांच जुलाई की रात चोरों ने उनके मकान के पीछे से बंद कमरे की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अलमारी के अंदर से 50 हजार रुपये की नकदी व एक घड़ी चुरा दी। इसके साथ ही चोरो ने उनके घर के समीप ही दो मकानों की भी खिड़की की ग्रिल निकालकर वहां से भी नकदी चोरी कर ली। थाना रायवाला पुलिस ने तहरीर के आधार में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर जाया उर्फ डोकरा (50) मूल निवासी ग्राम कनारीचक, थाना धरनावदा, जिला गुना व शंकरनाथ निवासी झुग्गी झोपड़ी, निकट चैपाटी, फूलबाग, थाना पड़ाव जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश को सर्वानन्द घाट हरिद्वार से चोरी किए सामान के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस तरह दिया चोरी की घटना का अंजाम
ऋषिकेश। पुलिस पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लोग हरिद्वार के विभिन्न घाटों में गुब्बारे, खिलौने व पुराने कपड़े बेचने आया करते थे। किसी भी पार्किंग स्थल या खाली मैदान में झुग्गी बनाकर रहते हैं। ये लोग अधिकतर ट्रेनों से ही सफर करते हैं। ट्रेनो में भी छोटा मोटा सामान भी उठा लिया करते हैं। इन दोनों का एक अन्य साथी सुजीत जो उज्जैन मध्य प्रदेश में ही रहता है ने मिलकर हरिद्वार के आसपास चोरी करने की योजना बनाई थी। जिसके लिए ये लोग ग्वालियर में मिले। वहां से दिल्ली होते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से बड़ी शिवजी की मूर्ति के नीचे पंहुचे। हरिद्वार से ये लोग विक्रम में बैठकर नेपाली तिराहे के पास गए। जहां पर ये एक मोहल्ले में घुसे। इन्हें ये तीन घर चोरी करने के लिये ठीक लगे। जाया रैकी करने में माहिर है। शाम के समय वे घर के आसपास जंगल में बैठकर रात होने का इंतजार करने लगे। लगभग 3-4 बजे के बीच इन लोगों ने इन्हीं घरों के पीछे पहुंचकर अपने पास रखे पेचकस व अन्य औजार की मदद से एक-एक कर तीन मकानों की खिड़कियों की ग्रिल निकालकर घरों से चोरी की। चोरी किए हुए पैसों से उन्होंने पांच हजार रुपये सुजीत को दिए थे। इसके बाद वे लोग एक विक्रम में बैठकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन गए। जहां से वे अलग-अलग होकर मध्यप्रदेश चले गए। उसके बाद से सुजीत उन्हें नहीं मिला। मध्यप्रदेश में जब पुलिस टीम गई तो वे लोग डर के कारण आत्मसमर्पण के लिए आए थे। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों से लाखों के आभूषण नहीं हुए बरामद
ऋषिकेश। थाना रायवाला अंतर्गत खैरीखुर्द नेपालीफार्म के समीप चोरों ने बीते पांच जुलाई की रात किन्नर मनीषा समेत तीन घरों में एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर इन घरों से लाखों रुपये के आभूषणों और हजारों की नकदी ले उड़े थे। पीड़ितों ने थाना रायवाला में इसकी शिकायत भी दर्ज की थी, जिसमें पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने कृपाल सिंह जो कि किराए कि मकान में रहता है। उनके घर से 25 हजार रुपये की नकदी, उसके बाद चोरों ने दुर्गा जोशी के घर में घुस दस हजार की नकदी और एक सोने की चैन, वहीं रहने वाली किन्नर मनीषा के घर से चोरों ने सोने के लाखों के आभूषण और 60 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। करीब 95 हजार की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी होने के बाद थाना रायवाला पुलिस ने मात्र 50 हजार नकद और एक घड़ी बरामद कर शत-प्रतिशत माल बरामद करने की वाहवाही लूट रही है। जबकि चोरों से अभी सोने के आभूषण और करीब 45 हजार रुपये की नकदी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed