Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SDRF intensifies preparations for district-level mock drill

Rishikesh News: जिला स्तरीय मॉक ड्रिल के लिए एसडीआरएफ ने तेज की तैयारियां

Tue, 24 Nov 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
SDRF intensifies preparations for district-level mock drill
जौलीग्रांट। 28 नवंबर को जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। जिसके लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आगामी 28 नवंबर को प्रदेशभर में जिला स्तरीय आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। 28 नवंबर आपदा दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस द्वारा मॉक अभ्यास को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभ्यास की रूपरेखा तैयार करने, आवश्यक संसाधनों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 25 नवंबर को टेबल टॉप अभ्यास आयोजित किया जाएगा। 28 को जिला स्तरीय मॉक अभ्यास संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान विभिन्न आपदा परिदृश्यों के आधार पर जिला पुलिस, फायर सेवा, रेडक्रॉस, अन्य बचाव इकाइयों, संबंधित सार्वजनिक संस्थाओं के साथ मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि अभ्यास के माध्यम से राहत और बचाव कार्यों की कार्यक्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों के उपयोग, विभिन्न संबंधित विभागों, एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed