फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Truck Owners' Federation Burns Transport Minister's Effigy

Rishikesh News: ट्रक ओनर्स महासंघ ने जलाया परिवहन मंत्री का पुतला

Mon, 05 Oct 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 05 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Truck Owners' Federation Burns Transport Minister's Effigy
बाहरी राज्यों के वाहनों को प्राथमिकता देने का आरोप, ट्रकों का संचालन पूरी तरह बंद
विज्ञापन

ऋषिकेश। बाहरी राज्यों के वाहनों को कथित तौर पर प्राथमिकता दिए जाने के विरोध में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ढालवाला पुल पर ट्रक संचालकों ने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया और परिवहन मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला जलाया। महासंघ ने ट्रकों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन को भूख हड़ताल में बदलने की चेतावनी दी गई है।

सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ अध्यक्ष कृष्णा बडोनी ने कहा कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था के लिए जो मानक तय हैं, उसी के तहत स्थानीय और बाहरी राज्यों के वाहनों का संचालन होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में परिवहन से जुड़े कार्यों में बाहरी राज्यों के वाहनों को प्राथमिकता मिल रही है जबकि स्थानीय ट्रक व्यवसायी लगातार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महासंघ कई बार सरकार और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख चुका है लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।बडोनी ने कहा कि फिलहाल महासंघ की दो प्रमुख मांगें हैं। अन्य मांगें शासन-प्रशासन के स्तर से जुड़ी हैं। सरकार यदि समय रहते परिवहन व्यवसायियों के हित में ठोस निर्णय लेती है तो आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा। मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को भूख हड़ताल तक ले जाने की चेतावनी दी गई है। इसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित अधिकारियों की होगी। महासंघ ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान तक ट्रकों का संचालन बंद रहेगा। प्रदर्शन में कुलदीप बहुगुणा, दिनेश बहुगुणा, शक्ति सेमवाल, जितेंद्र बिष्ट, नरेंद्र रावत, आशु नेगी और राजेंद्र उनियाल समेत कई परिवहन व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed