फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Truck drivers made parking on the bridge itself

ट्रक चालकों ने पुल पर ही बना दी पार्किंग, परेशानी

Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers made parking on the bridge itself
23 श्यामपुर फाटक के समीप लगी वाहनों की लंबी लाइन। - फोटो : RISHIKESH
आईएसबीटी से सटे मोटर पुल को ट्रक और बस चालकों ने पार्किंग बना दिया है। पुल के आधा हिस्से में पार्किंग बनने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। पुलिस भी इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

चौदहबीघा को आईएसबीटी से जोड़ने के लिए वर्ष 2009 में चंद्रभागा नदी के ऊपर करीब 100 मीटर लंबे मोटर पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल पर वाहन चालकों ने पार्किंग बनाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस की ओर से दो चार वाहनों के चालान काटने के बाद दो चार दिन के लिए पुल पर वाहन पार्क होने बंद हो जाते हैं। कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। करीब एक साल से वाहन चालक इस पुल के ऊपर अपनी बस और ट्रक पार्क कर रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। रात के समय पुल के आधे हिस्से में वाहनों के पार्क होने से बाकी हिस्से वाहनों का आगमन होने से जाम जैसी स्थिति हो जाती है। कई बार दोपहिया वाहन आपस में टकरा जाते हैं। स्थानीय निवासी वीरेंद्र पोखरियाल और जब्बर सिंह आदि का कहना है कि पुल पर जो वाहन पार्क होते हैं, उन पर कार्रवाई के लिए उनकी ओर से ऋषिकेश पुलिस से मांग की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed