Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tribute paid to Netaji Subhash Chandra Bose

नेता जी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

Sun, 24 Jan 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Netaji Subhash Chandra Bose
पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजली अर्पि? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति की ओर से आईएसबीटी स्थित एक होटल में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान नेताजी के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रमा बल्लभ भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल रहा है। सरकार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सम्मान की दिशा में काम करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी ऊषा रावत, संदीप शास्त्री, मुकेश नारायण शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, दीपक चौहान, पार्षद राकेश, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, हिम्मत सिंह, बृजपाल राणा, प्यारेलाल जुगरान, अभिषेक शर्मा, दीपक दरगन, राजेश कंडवाल, अमरदेव जोशी, सत्यपाल सिंह पंवार, आशा नौटियाल, उपेंद्र बिजल्वाण, मदन शर्मा, चंद्रभान मुल्तानी, अबल सिंह रमोला आदि उपस्थित थे। वहीं पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने छात्र छात्राओं को नेताजी के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में भी नेताजी को दी गई श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदांनद सरस्वती ने कहा कि नेताजी के जीवन पर स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का बहुत प्रभाव था। स्वामी विवेकानन्द के साहित्य से प्रेरित होकर ही नेताजी उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु तथा चितरंजन दास को राजनीतिक गुरु मानते थे। ‘जय हिंद’ जैसे अनेक प्रसिद्ध नारे देकर नेताजी ने भारतीयों की आत्मा को झकझोरा था, ऐसे महान क्रान्तिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नमन
ऋषिकेश। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती के अवसर पर बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा है कि श्री बोस के बताए गए मार्ग चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस का योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक भारत भूषण कुंदनानी, भाजपा की मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, हीरा सिंह, मुकेश पांडे, माया देवी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। राइका छिदृदरवाला में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला में पराक्रम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य योगम्बर सिंह रावत ने नेता जी की प्रतिमा पर पुष्पाजलीं अर्पित की। कार्यक्रम के संचालन कर रहे शिक्षक ओमवीर सैनी ने बताया कि इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में अक्षित पैन्यूली ने प्रथम, कोमल द्वितीय और कशिश बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा पेंटिग प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर अंकिता ध्यानी, चंदी रावत, अरविंद कुमार गुप्ता, एचसी विश्वकर्मा, कैलाश नाथ, अंकुर शर्मा, हरीश रावत आदि रहे।

आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि

आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि - फोटो : RISHIKESH

 पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांज?

पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांज?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed