{"_id":"6a4cf74c24d1c612c40bb84b","slug":"tree-plantation-carried-out-at-smriti-van-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-143504-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्मृति वन में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्मृति वन में किया पौधरोपण
Tue, 07 Jul 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्यामपुर। वन महोत्सव पखवाड़ा के तहत बाईपास मार्ग स्थित स्मृति वन में पौधरोपण किया गया। स्मृति वन में वनाधिकारियों, वन कर्मियों, स्थानीय सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं और प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त माध्यम है। हमें केवल पौध रोपण तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि पौध रोपण से अधिक महत्वपूर्ण उनका संरक्षण करना है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि स्मृति वन स्थापना से लेकर अब तक पांच हजार से अधिक छोटे-बड़े पौधे रोपित कर सुरक्षित किए जा चुके हैं। संवाद