फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transit Camp dispensary OPD will be closed this evening

Rishikesh News: सात माह में 28,646 तीर्थयात्री ट्रांजिट कैंप की डिस्पेंसरी की ओपीडी में पहुंचे

Tue, 25 Nov 2025 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Transit Camp dispensary OPD will be closed this evening
चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में पसरा रहा सन्नाटा- संवाद
चारधाम यात्रा के दौरान सात महीनों में डिस्पेंसरी की ओपीडी में 28,646 तीर्थयात्री पहुंचे। ट्रांजिट कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों, स्टॉफ नर्स और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। गंभीर हालत वाले तीर्थयात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश रेफर किया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 अप्रैल से ट्रांजिट कैंप में डिस्पेंसरी शुरू की गई थी। इसमें तीन शिफ्टों में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाई गई थी। राजकीय चिकित्सालय में अलग-अलग कॉलेजों से प्रशिक्षण के लिए आने वाले छात्र छात्राओं की ओर से भी ड्यूटी दी गई थी। डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. अमित बहुगुणा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान 24 घंटे डिस्पेंसरी खुली रही। इस दौरान 28,646 तीर्थयात्री ओपीडी में पहुंचे। गंभीर बीमारी वाले यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में रेफर किया गया था। आज मंगलवार को ओपीडी बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed