फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traffic jam caused by illegal parking and bus stops on the bridge.

Rishikesh News: पुल पर अवैध पार्किंग और बसों के ठहराव से लग रहा जाम

Tue, 13 Oct 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam caused by illegal parking and bus stops on the bridge.
ढालवाला। मुनिकीरेती क्षेत्र में चौदह बीघा पुल के दोनों ओर बसों और भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है। इससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। जाम में स्कूली बसें और वैन भी फंसने से बच्चों को देरी होती है। वहीं, आपातकालीन स्थिति में भी आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी संदीप भंडारी, अनिता रावत और मीना अस्वाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पुल के दोनों ओर बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत ने बताया कि पुल पर वाहन पार्क किया जाना गलत है, स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed