फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nursing officers from reserved categories continue work boycott at AIIMS

Rishikesh News: एम्स में आरक्षित वर्ग के नर्सिंग अधिकारियों का कार्य बहिष्कार जारी

Tue, 13 Oct 2026 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Nursing officers from reserved categories continue work boycott at AIIMS
ऋषिकेश। एम्स में एम्स एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ से जुड़े नर्सिंग अधिकारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि एम्स प्रशासन से वार्ता का आश्वासन मिलने पर आंदोलित नर्सिंग अधिकारियों ने भूख हड़ताल शुरू नहीं की। एम्स प्रशासन पर पदोन्नति प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर लागू न किए जाने का आरोप लगाते हुए संगठन से जुड़े नर्सिंग अधिकारी डीपीसी निरस्त किए जाने और नई डीपीसी के लिए कमेटी गठित किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एम्स एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ से जुड़े करीब 300 से अधिक नर्सिंग अधिकारी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। एसएनओ प्रवीन भंडारी ने बताया कि एम्स प्रशासन ने एसएनओ से एएनएस पदों पर पदोन्नति के लिए बीते 10 अक्तूबर को डीपीसी आयोजित की। लेकिन इस डीपीसी प्रक्रिया के दौरान आरक्षण रोस्टर लागू नहीं किया गया। जिससे आरक्षित वर्ग के करीब 53 नर्सिंग अधिकारी व 11 एसएनओ पदोन्नति से वंचित रह गए। भंडारी ने बताया कि एम्स प्रशासन ने मंगलवार को वार्ता का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई वार्ता नहीं की गई है। आंदोलित नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। एम्स के पीआरओ डॉ.श्रीलॉय मोहंती ने बताया कि आंदोलित नर्सिंग अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। प्रयास है कि जल्द मामले को सुलझा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed