फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traders demand action against corporation employees

व्यापारियों ने निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Mon, 27 Jun 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Traders demand action against corporation employees
बीते शनिवार को त्रिवेणी घाट चौक पर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम कर्मचारी और व्यापारी के साथ हुई कहासुनी के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली परिसर में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर निगम कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली परिसर में एकत्रित हुए। यहां व्यापारियों ने नगर निगम के सफाई नायक सहित एक अन्य कर्मचारी पर त्रिवेणी घाट चौक स्थित एक व्यापारी के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि यह दोनों सफाई कर्मचारी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न करते रहते हैं।
विज्ञापन

इनके विरुद्ध पहले भी शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत किए जाने पर इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के लिए निगम प्रशासन ने आदेश भी पारित किए थे। उसके बावजूद भी यह ऋषिकेश क्षेत्र में ही कार्यरत हैं। जिनसे व्यापारियों में आक्रोश फैल रहा है। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दुकानदारों के साथ हमेशा दुर्व्यवहार करते रहते हैं। जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बड़ी-बड़ी कंपनियां कर रही हैं। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने व्यापारियों को बताया कि नगर निगम ने भी इस संबंध में बीते 25 जून को एक तहरीर दी थी। जिसमें व्यापारी की ओर से सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत दी गई है। कहा कि दोनों पक्षों की गहनता से जांच की जा रही है। इस मौके पर पंकज गुप्ता, रवि जैन, राहुल शर्मा, हरीश गावड़ी, मोतीराम टुटेजा, हर्षित गुप्ता, अंकुर प्रजापति, सनी बजाज, आशु डंग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed