{"_id":"5e1630958ebc3e88030618b1","slug":"trade-union-strike-also-shows-impact-in-tirthanagri-rishikesh-news-drn3321325193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड यूनियन की हड़ताल का तीर्थनगरी में दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड यूनियन की हड़ताल का तीर्थनगरी में दिखा असर
विज्ञापन
शैल विहार स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर तीर्थनगरी के बैकों में भी देखने को मिला। नेशनल बैंकों से जुड़े अधिकांश बैंक के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। इससे जमा-निकासी, चैक क्लीरियेंस जैसे कार्य ठप रहे। हालांकि, अधिकारीगण अपने काम पर तैनात रहे। हड़ताल के कारण तीर्थनगरी में करीब 22 करोड़ रुपये का क्लीरियेंस प्रभावित हुआ।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियन ने पूरे देश में श्रम सुधार, निजीकरण के विरोध समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। इसमें उत्तराखंड में नेशनल बैैंकों में सम्मिलित कई बैंकों, बीमा कंपनियों, विद्युत विभाग और डाक विभाग के कर्मचारियों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। बुधवार को ऋषिकेश और मुनिकीरेती में स्थित पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बडोदा, इलाहबाद बैंक, यूनियन बैंक आदि में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। हड़ताल की जानकारी न होने के कारण भारी बारिश के बीच बैंकों में पहुंचे कई लोगों को जमा-निकासी और चेक क्लीरियेंस करे बिना ही वापस लौटना पड़ा।
पंजाब नेशनल बैंक के स्टॉफ एसोशिएसन के अध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि बीती 2 जनवरी को केंद्र सरकार का श्रम मंत्रालय विभाग श्रमिकों की किसी भी मांग पर आश्वासन देने में असमर्थ रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार श्रमिकों के प्रति पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है।
विज्ञापन
----
नहीं जमा हुए बिजली के बिल
शैल विहार स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बिल जमा कराने के लिए पहुंचे लोगों को काउंटर बंद होने के कारण मायूस लौटना पड़ा। वहीं, विद्युत विभाग के मुनिकीरेती डिवीजन में भी क्लर्क स्टॉफ ने कार्य का बहिष्कार किया। हालांकि अधिकारीगण मौजूद रहे। विद्युत कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी ने बताया कि श्रमिकों के हितों की मांग को लेकर समस्त क्लर्कों ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
----
बीमा कंपनियों के कर्मियों ने भी लिया भाग
आवास विकास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के क्लर्क कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार किया। विकास अधिकारी राजेंद्र जोशी ने बताया कि अधिकारी काम पर रहे। मगर क्लर्क स्टॉफ के कार्य बहिष्कार पर रहने की वजह से 80 प्रतिशत कार्य में व्यवधान हुआ। वहीं, कैलाश गेट स्थित यूनिइटेड इंश्योरेंस कंपनी में भी कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया।
----
यहां जारी रहे काम
ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बेखबर तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्रों में भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं, डिस्ट्रक्टि कॉपरेटिव बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंकों में कामकाज जारी रहा। साथ ही देहरादून रोड स्थित ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में भी कामकाज जारी रहा।