फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tourists reaching the pilgrimage town due to strictness in Kempty Fall

कैंपटी फॉल में सख्ती के चलते तीर्थनगरी पहुंच रहे सैलानी

Mon, 12 Jul 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tourists reaching the pilgrimage town due to strictness in Kempty Fall
ऋषिकेश। कैंपटी फॉल में सैलानियों का दबाव बढ़ने से रविवार को वहां पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पूछताछ के बाद ही यहां पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में रोमांच के शौकीन पर्यटक तीर्थनगरी के गंगाघाटों और तटों की ओर रुख कर रहे हैं। नतीजन पर्यटकों को यहां गंगा की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे अपनी जान गवां रहे हैं। इसी का परिणाम है कि दो दिन में अब तक पांच पर्यटक गंगा में डूब गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में मसूरी से आने वाले पर्यटकों की भीड़ गंगा घाटों और तटों पर उमड़ी। बीते शनिवार को शिवपुरी स्थित यूसुफबीच पर मुजफ्फरनगर के तीन युवक बह गए थे। इनमें दो का शव बरामद हो गया था, एक का शव अभी नहीं मिला। रविवार को मस्तराम घाट पर शामली के दो और युवक डूब गए। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि शामली के ये युवक भी कैंपटीफॉल जा रहे थे, लेकिन उन्हें वहां प्रवेश नहीं करने दिया। इसके कारण इन लोगों ने तीर्थनगरी में गंगा घाटों की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed