{"_id":"65d103cc388fa8ecde010e66","slug":"took-information-about-various-development-works-including-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-352349-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विकास कार्यों को देखने गांव में पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विकास कार्यों को देखने गांव में पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
Iब्लॉक अधिकारियों ने किया स्वागत, मतदाता जागरुकता की दिलाई शपथI
लालबहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी मसूरी से आए 47 प्रशिक्षु आईएएस के दल ने शनिवार को मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत में मनरेगा समेत विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली।
शनिवार को सुबह 11 बजे आईएसएस प्रशिक्षु दल मारखम ग्रांट पहुंचा, जहां पर ब्लाॅक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी उर्मिला बिष्ट ने दल को ग्राम स्तर पर होने वाले मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सिंचाई आदि योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद तीन टीमें गठित कर ब्लाॅक अधिकारियों ने उन्हें मारखम ग्रांट के विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों का धरातलीय अवलोकन कराया। दल के सदस्यों ने आवास और गूलों के निर्माण का मुआयना किया। भुगतान और निर्माण प्रक्रिया को भी समझाया गया। बीडीओ ने प्रशिक्षु आईएएस दल को मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर परमिंदर सिंह बाउ, हरिकेश मिश्रा, अब्दुल समद, मनोज जोशी, किरण, धर्मेन्द्र भंडारी, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।