{"_id":"6adb6de1e566ec652f09ac8e","slug":"pooja-rajput-honored-by-the-president-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-148022-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पूजा राजपूत को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पूजा राजपूत को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Fri, 23 Oct 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। ललित कला अकादमी की 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में पूजा राजपूत को उनकी कलाकृति प्रकृति शोषण को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
उनकी इस उपलब्धि पर उग्रसेन नगर वेलफेयर कल्याण समिति और अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से पूजा राजपूत का स्वागत कर सम्मानित किया गया। पूजा राजपूत पूर्व में स्वर्गाश्रम जौंक की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि पूजा राजपूत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार उनकी दशकों की कठिन साधना, रचनात्मकता और कला के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक कलाकार की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर रघुवंश, मनोज राजपूत, एमएस. राणा, दलवीर सिंह रावत, संजीव चौधरी, शशांक शर्मा, अनुज भारद्वाज, डीके शर्मा आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- --