{"_id":"5f99c1d98ebc3e9b89790d90","slug":"to-save-time-come-to-aiims-only-by-registering-online-rishikesh-news-drn3604434177","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय की बचत के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करके ही आएं एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय की बचत के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करके ही आएं एम्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। यदि आप दूसरे राज्य से एम्स ऋषिकेश में इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं तो ऑनलाइन पंजीकरण करके ही आएं। ऐसा करने से जहां आपके समय की बचत होगी, वहीं आपको लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा।
एम्स प्रशासन की ओर से मंगलवार से सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए आप ओआरएस डॉट जीओवी डॉट इन साइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। या फिर ओआरएस मरीज पोर्टल पर जाकर या फिर एम्स ऋषिकेश की साइट पर जाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ऋषिकेश। आप ओआरएस डॉट जीओवी डॉट इन सर्च करने बाद पांच ऑप्शन आएंगे, इसमें आपको बुक अप्वाइंटमेंट करना है, इसके बाद आपको अपना 10 नंबरों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है। मोबाइल नंबर दर्ज करने के साथ ही साइट पर बताए नंबर (कैप्चा) डालना है। इसके बाद प्रोसेज (प्रस्तुत) वाला बटन दबाना है। मैसेज में एक ओटीपी आएगा। उसको आपको डालना है। उसके बाद चार ऑप्शन आएंगे। जिसमें आपको मेरे पास आधार कार्ड है वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद राज्य सलेक्ट करना है। उसके बाद एम्स ऋषिकेश सलेक्ट करना है। इसी पेज में विभाग का नाम सलेक्ट करना है। आपको किस विभाग में दिखाना है। उसके बाद विभाग भरकर प्रोसेज (प्रस्तुत) के ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको तारीख सेलेक्ट करनी होगी। यदि ओपीडी में इस दिन की बुकिंग फुल हो गई होगी तो आपको ग्रीन सिग्रल नहीं दिखेगा। जिस दिन खाली होगा, ग्रीन सिग्नल दिखेगा,आपने तारीख सलेक्ट की, तारीख सलेक्ट करने के बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। यहां पर आपको घोषणा पत्र में सही के निशान क्लिक करना होगा। उसके बाद के आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा। जिसमें अप्वाइंटमेंट आईडी आएगी। इसका आप प्रिंट भी निकाल सकते हो। आपको एम्स के गेट पर आने के बाद पांच नंबर ऑनलाइन बुकिंग काउंटर पर अप्वाइंटमेंट आईडी को दिखाना होगा। उसके बाद वहां से आपको ओपीडी का पर्चा मिलेगा। 10 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
एम्स का हेल्पलाइन नंबर: 7217014336, 0135-2462929
इनसेट
पंजीकरण के बाद भी समय से पहुंचे एम्स
यदि आपने ऑनलाइन पंजीकरण करा रखा है तो तब भी आपको समय से एम्स में पहुंचना होगा। एम्स में सुबह साढ़े आठ बजे से ओपीडी शुरु होती है जो दोपहर डेढ़ बजे तक चलती है।
कोट--
एम्स में इलाज कराने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इससे विशेषकर दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बहुत मदद मिलती है। लेकिन लोग आज भी उस हिसाब से इस सुविधा का लाभ नहीं उठा रहे हैं। इसलिए हम लोगों से अपील करते हैं कि वे ऑनलाइन पंजीकरण कराकर ही एम्स आएं। इससे अस्पताल प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में सुविधा होगी।
- हरीश थपलियाल, वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी, एम्स ऋषिकेश