फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tirthnagri se materializa subió conjunto de viviendas en PM

तीर्थनगरी में परवान नहीं चढ़ी प्रधानमंत्री आवास योजना

Tue, 05 Jul 2016 02:04 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 05 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tirthnagri se materializa subió conjunto de viviendas en PM
pm awas yojna - फोटो : file photo
गरीबों को आशियाना देने को पीएम की प्रधानमंत्री आवास योजना को तीर्थनगरी में आवेदकों का टोटा है। एक साल में महज 500 लोगों ने मकान के लिए आवेदन किया है। जिनमें से विभाग ने जांच के बाद 122 लोगों का चयन किया है। कम आवेदन आने की सबसे बड़ी वजह नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों का इस योजना के लिए प्रचार प्रसार न करना है।
विज्ञापन

प्रदेश में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना राज्य नगरीय विकास अभिकरण के द्वारा संचालित की जा रही है।

योजना को आर्थिक रूप से दो वर्गों में बांटा गया है। पहली योजना में तीन लाख तक की सालाना आय वर्ग को शामिल किया गया है। जिसमें ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जानी है, जो झुग्गी झोपड़ियों, लकड़ी पानी से बनी झोपड़ी में निवास करते हैं।  जबकि दूसरे वर्ग में छह लाख सालाना आय वर्ग के लोगों को शामिल किया गया  है। जिनमें नौकरी पेशा वर्ग, छोटे व्यापारी को शामिल किया गया है। योजना में वैसे तो कच्चे घर वाले लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। पर उन तक सही से जानकारी न पहुंच पाने के कारण ऐसे लोग आवेदन ही नहीं कर सके। यही कारण रहा कि साल भर में केवल पांच सौ लोगों ने आवेदन किया। स्थानीय निवासी केवट साहनी, परमेश्वर का कहना है क्षेत्र में काफी संख्या में लोग बेघर है। योजना की विभाग द्वारा सही से जानकारी दी जाती तो पात्रों की संख्या में वृद्धि होती।
विज्ञापन


इनकी सुनिए
प्रधानमंत्री आवास योजना को सफल बनाने के लिए सभी सभासदों को प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया था। नगरपालिका में उक्त योजना की जानकारी की सूचना भी लगाई गई थी। कुछ लोग योजना की पात्रता को कागज के अभाव मे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। पात्र व्यक्तियों की नगरपालिका पूरी मदद कर रहा है। सभी सभासदों को योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दोबारा से जारी किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीपीएस चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका ऋषिकेश

यह है योजना और प्रक्रिया
नगरपालिका परिषद कर एवं राजस्व निरीक्षक निशात अंसारी ने  बताया कि योजना में  ऐसा व्यक्ति या परिवार जिनकी सालाना आय तीन लाख से अधिक और छह लाख से ज्यादा न हो आवेदन कर सकता है। योजना में तीन लाख सालाना आय वालों को इतनी ही कम ऋण पर एक लाख 50 हजार सब्सिडी, छह लाख सालाना आय वर्ग को इतने ही ऋण राशि पर दो लाख 20 हजार की सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी के बाद बचा पैसा पंद्रह सालों में वापस करना होगा। इस राशि पर नियमानुसार ब्याज वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed