{"_id":"69124134c50de121b40725d8","slug":"three-people-lost-their-lives-in-road-accidents-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-831822-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों ने गंवाई जान, दो महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों ने गंवाई जान, दो महिलाएं भी शामिल
Tue, 11 Nov 2025 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चंद्रभागा पुल के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान एम्स में मृत्यु हो गई।
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के शव को टुकड़ों में एकत्रित किया गया। घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है।
रायवाला कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह एक महिला हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर छिद्दरवाला पुलिस चेकपोस्ट के पास से हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान देहरादून की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक दो वाहनों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव क्षत विक्षत हालत में सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टुकड़ों में पड़े शव को एकत्रित करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही थी, जिसे कुछ दिनों से क्षेत्र में घूमते हुए देखा जा रहा था।
वहीं, कोतवाली अंतर्गत चंद्रभागा पुल के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक को हल्की चोटें आई हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि घटना 9 नवंबर देर रात करीब 1:30 बजे की है। चंद्रभागा पुल के समीप आईएसबीटी रोड पर रूषा फार्म गुमानीवाला निवासी सूरज नेगी (22) पुत्र महावीर सिंह नेगी दोपहिया वाहन में सवार होकर आईएसबीटी की ओर से जा रहे थे। बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में सूरज नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 सेवा की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कोतवाली पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
-- -
घायल महिला की मौत, मुकदमा दर्ज
रोडवेज बस की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान की जा रही है।
बीते शनिवार सुबह खांडगांव स्थित स्मृति वन के सामने रोडवेज बस चालक ने ओवरटेक करने के दौरान एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला प्रभा पत्नी राजवीर गुसाईं निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला के पेट में स्कूटी का हैंडल घुस गया था। महिला की उपचार के दौरान एम्स में मौत हो गई। मृतक महिला के भाई संदीप सिंह रावत निवासी ग्राम जयकोट, गजा, टिहरी ने इस संबंध में वाहन वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।