फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three people from the same family are positive in Kharashrot

खाराश्रोत में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three people from the same family are positive in Kharashrot
खाराश्रोत में कोरोना टेस्ट कराने पहुंचे लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। खाराश्रोत में बीते दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात तौर इन सभी पॉजिटिव लोगों को नरेंद्रनगर स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने यहां सभी लोगों की रेंडम सैपलिंग शुरू कर दी है। पहले ही दिन 638 से अधिक सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

बीते दिनों खाराश्रोत निवासी एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसकी रैंडम सैंपलिंग की। इस दौरान उसकी पत्नी और बच्चे के सैंपल भी लिए गए। जो कि पॉजिटिव आ गए। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग फकोट के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने यहां 638 लोगों के सैंपल लिए। शेष का कोविड सैंपल शनिवार को लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी की रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं सिटी रिस्पांस टीम पॉजिटिव आए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

44 पालिका कर्मियों का किया कोविड टेस्ट
बीते दिनों खाराश्रोत में तीन मामले कोरोना पॉजिटिव आने पर नगर पालिका ढालवाला-मुनिकीरेती ने तत्काल सुरक्षात्मक रुख अख्तियार किया है। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देश पर पालिका के 44 सफाई कर्मियों का कोविड टेस्ट लिया गया। जिनमें से 13 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष की रिपोर्ट अभी आनी बाकि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाराश्रोत को किया सैनिटाइज
खाराश्रोत में तीन मामले कोरोना पॉजिटिव आने पर नगर पालिका ढालवाला-मुनिकीरेती ने पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया है। साथ ही जगह-जगह कीटनाशक दवा का छिड़काव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed