फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three-day Ganga Kyak Festival begins

तीन दिवसीय गंगा क्याक महोत्सव का दमदार आगाज

Thu, 17 Feb 2022 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
Three-day Ganga Kyak Festival begins
09 गंगा की उफनती लहरों में क्याकिंग करते क्याकर्स। - फोटो : RISHIKESH
द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से आयोजित 10वें गंगा क्याक महोत्सव-2022 का गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में आगाज हो गया है। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन क्याक स्प्रिंट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, जिसमें 53 क्याकर्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर हेंवल और गंगा नदी के संगम पर स्थित फूलचट्टी में गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में गंगा क्याक महोत्सव-2022 का शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विन पुंडीर ने क्याकर्स को हरी झंडी दिखाकर महोत्सव का आगाज किया। पुंडीर ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। बड़ी संख्या में युवा पर्यटन उद्योग से जुड़कर देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं। इसमें गंगा क्याक महोत्सव एक अलग पहचान बना चुका है। इस तरह के आयोजन प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने कहा कि 19 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में स्प्रिंट, प्रोफेशनल सलालम, मास बोटर, क्रास व बोटर क्रास स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। गंगा क्याक महोत्सव में इस बार अलग-अलग वर्ग के 53 क्याकर्स शिरकत कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन क्याक स्प्रिंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशभर से पहुंचे क्याकर्स ने गंगा की उफनती लहरों से संघर्ष करते हुए अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर सोसायटी के सचिव विशाल भंडारी, कोषाध्यक्ष संदीप राणा, दीपक राणा, नीरज मेहरा, विक्रम भंडारी, रामायण भंडारी, संदीप रावत, लक्ष्मण नेगी, अनूप राणा, शीशपाल और दीपक रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed