फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2024: This time Chardham journey will be between broken pillars and boulders Uttarakhand news

Chardham Yatra 2024: इस बार टूटे पुश्तों और बोल्डर के बीच होगी चारधाम की यात्रा, हाईवे का हो चुका है ऐसा हाल

Sat, 17 Feb 2024 08:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2024 08:41 AM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक भ्वींट, बछेलीखाल, सौड़पानी, महादेवचट्टी, सिंगटाली, ब्यासी, शिवपुरी, गूलर, ब्रह्मपुरी में कई स्थानाें पर पुश्ते टूटे हैं। हाईवे पर पुश्ते टूटने के कारण हाईवे डबल लेन की जगह सिंगल लेन का रह गया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: This time Chardham journey will be between broken pillars and boulders Uttarakhand news
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

इस साल चारधाम की यात्रा टूटे हुए पुश्तों और हाईवे के बीच में पड़े बोल्डरों से होकर गुजरेगी। शासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर टूटे पुश्तों के लिए बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में चारधाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को संवेदनशील हो चुके हाईवे पर हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुल रहे हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक भ्वींट, बछेलीखाल, सौड़पानी, महादेवचट्टी, सिंगटाली, ब्यासी, शिवपुरी, गूलर, ब्रह्मपुरी में कई स्थानाें पर पुश्ते टूटे हैं। हाईवे पर पुश्ते टूटने के कारण हाईवे डबल लेन की जगह सिंगल लेन का रह गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से इन संवेदनशील स्थानों पर किसी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय भी नहीं किए गए। ऐसे में रात को आकस्मिक सेवा के वाहन चालकों को परेशानी होती है। देवप्रयाग से ऋषिकेश तक करीब पांच से अधिक स्थानों पर हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरे पड़े हैं। लेकिन इन बोल्डर को तोड़कर हाईवे से हटाने की बजाय एनएच श्रीनगर गढ़वाल ने इन्हें नुमाइश के लिए हाईवे पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बछेलीखाल और ब्यासी में लग रही वाहनों की लंबी लाइनें
हाईवे का पुश्ता टूटने और ऊपर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बछेलीखाल (डोबरी) और ब्यासी बाजार के पास हाईवे सिंगल लेन का हो गया है। बछेलीखाल में तो एक ट्रक भी खतरनाक मार्ग के कारण खाई में गिर चुका है। इन दोनों स्थानों पर सिंगल लेन में चलने के कारण सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। उक्त स्थानों पर हाईवे के उबड खाबड़ होने के कारण भारी वाहनों के कमानी टूटने और दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में गर्भवतियों को राहत...अब सड़क तक पहुंचाने के लिए 250 डंडी-कंडी खरीदेगा विभाग

एनएच श्रीनगर गढ़वाल की ओर से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुश्ते निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट आवंटन के बाद पुश्तों का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। बोल्डर भी हाइवे से हटाए जाएंगे। - तनुज कांबोज, अधिशासी अभियंता, एनएच श्रीनगर गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed