फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thieves entered the Parmarth Niketan temple

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन के मंदिर में घुसे चोर, देवी-देवताओं के गहने चुराए

Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the Parmarth Niketan temple

विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन आश्रम के सर्वेश्वर मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना आश्रम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आश्रम प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस जांच में जुट गई है। परमार्थ निकेतन आश्रम की मुख्य गद्दी के समीप सर्वेश्वर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इन मूर्तियों को लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण पहनाए गए थे। 1 जून की देर रात करीब 11 बजे चोर मंदिर में घुसे और मूर्तियों को पहनाए गए आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब आश्रम कर्मचारी मंदिर पहुंचे तो मूर्तियों से आभूषण गायब देख उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना आश्रम प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने आश्रम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो लोग मूर्तियों से आभूषण निकालते हुए साफ नजर आ रहे हैं। आश्रम प्रबंधन ने चोरी की लिखित शिकायत कोतवाली लक्ष्मणझूला में दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि चोर मंदिर में लगे कुछ सफेद धातु रंग के आभूषण चोरी कर गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आश्रम के आसपास के इलाके में भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed