फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There was a lot of pressure on the buses going to Delhi

Rishikesh News: गांवों में त्योहार मनाकर लौटे यात्री

Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of pressure on the buses going to Delhi
Iदिल्ली और चंडीगढ़ समेत कई रूटों की बसों में रहा काफी दबावI
विज्ञापन




भैया दूज का त्योहार मनाकर घरों को लौट रहे लोगों की भीड़ के चलते दोपहर बाद रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाली बसों में काफी दबाव रहा।



दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद, चंडीगढ़ आदि स्थानों से कई लोग अपने परिवार के साथ दिवाली और भैया दूज का त्योहार मनाने के लिए गांव गए थे। भैया दूज का त्योहार मनाने के बाद लोगों की दोपहर बाद वापसी हुई। पर्वतीय क्षेत्रों से लोग ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। ऋषिकेश पहुंचने के बाद वह दिल्ली जाने वाली बसों से आगे को रवाना हुए। जिन लोगों को बरेली, मुरादाबाद जाना था वह लोग हरिद्वार तक रोडवेज की बसों से गए। चंडीगढ़ वालों ने देहरादून की बस में सफर किया। दिल्ली जाने वाली बसें भरकर गईं। सीट के लिए यात्री इधर से उधर जा रहे थे। रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि बुधवार को दिल्ली रूट पर ज्यादा भीड़ रही। यात्रियों के आते ही बसों को आगे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed