{"_id":"67b3935cffa20517110537f8","slug":"there-are-not-enough-arrangements-for-the-devotees-of-bhole-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-621983-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भोले के भक्तों के लिए नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भोले के भक्तों के लिए नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम
Tue, 18 Feb 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि में अब एक सप्ताह का समय शेष है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक नीलकंठ पैदल व मोटर मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की हैं। मार्गों पर शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का समुचित इंतजाम नहीं किया गया है।आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। लेकिन नीलकंठ पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हैं। मार्ग पर कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। पेयजल के लिए हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जबकि अब यहां श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। मार्ग पर व्यवस्थाएं न होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नीलकंठ के स्थानीय ग्रामीण डबल सिंह भंडारी, रवींद्र सिंह नेगी आदि ने बताया कि नीलकंठ मार्ग पर जिला पंचायत पार्किंग से मंदिर तक कई जगह हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिनकी मरम्मत किए जाने की मांग की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिवरात्रि के दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा दिल्ली और आसपास के राज्यों से शिव भक्त नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए इसी मार्ग से आते हैं।
विज्ञापन