फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The weather is pleasant, tourists are out in Yognagri

मौसम हुआ खुशगवार, योगनगरी में पर्यटकों की बहार

Tue, 15 Feb 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant, tourists are out in Yognagri
15 गंगा नदी में रीवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
मौसम खुशगवार होने के बाद पर्यटक तीर्थनगरी की ओर रुख करने लगे हैं। यहां के होटल और कैंप पर्यटकों से पैक हो रहे हैं। साहसिक खेलों के शौकीन सैलानी भी रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। निजी वाहनों का दबाव बढ़ने से क्षेत्र में जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि प्रांतों से आए पर्यटकों की चहलकदमी देखने को मिली। शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वाइंट पर्यटकों से गुलजार रहे। ब्रह्मपुरी के समीप मैगी प्वाइंट पर राफ्टिंग करके आ रहे सैलानियों की भीड़ देखने को मिली। हेंवलघाटी क्षेत्र फूलचट्टी, गरुड़चट्टी, रत्तापानी, घट्टूगाड़, बैरागढ़, नैल, बिजनी, मोहनचट्टी, शिवपुरी, तपोवन और क्यार्की क्षेत्र में संचालित जंगल कैंपों की ओर सैलानी रुख करने लगे हैं। स्थानीय होटल और कैंपों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। पर्यटकों की चहलकदमी से नेपाली फार्म, श्यामपुर रेेलवे फाटक, कोयलघाटी, मुख्य बाजार, चंद्रभागा पुल, भैरव मंदिर, कैलासगेट, खारास्रोत तिराहा, शिवानंद गेट, तपोवन तक जगह-जगह वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय व्यवसायी अनुसूया प्रसाद पांडेय, अरविंद नेगी, अंकित गुप्ता और राज सिंह ने बताया कि बीते एक सप्ताह पहले हुई बारिश से तीर्थनगरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। विधानसभा चुनाव और कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे आंकड़ों के कारण कई पर्यटकों ने कैंप, राफ्टिंग और होटलों की बुकिंग ऑनलाइन रद्द कर दिए थे। क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी भी कम हो गई थी, लेकिन बीते तीन दिनों से मौसम खुशगवार होने के बाद अब धीरे-धीरे क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। सैलानी होटल और कैंप की अब ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed