फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The villagers said- water is not coming in the village sir

Rishikesh News: ग्रामीण बोले- गांव में पानी नहीं आ रहा साहब

Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The villagers said- water is not coming in the village sir
विकासखंड के जुड्डा पंचायत में शुक्रवार को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण राजेंद्र कुमार ने बैठक की।
विज्ञापन


ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने हर घर जल योजना के लगे नलों में पानी न आने का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि जुड्डा पंचायत के मौन, जुड्डा आदि गांवों में पानी नहीं आ रहा है। केवल नल लगाकर खानापूर्ति की गई है। ग्रामीण स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। अब इन स्रोतों में भी पानी सूखने लगा है। ऐसे में गांवों में पेयजल संकट गहरा रहा है।



ग्रामीणों ने कहा कि मराल, खैरखाल, नीलकंठ, जुड्डा आदि गांवों में गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज की समस्या हो गई है। लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों की संख्या न बढ़ने से लो वोल्टेज की समस्या है। अपर सचिव ने जल्द ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर सचिव राजेंद्र कुमार ने नीलकंठ बाइपास निर्माण कार्य का प्रस्ताव दोबारा बनाने को कहा। उक्त कार्य कई वर्षाें से अधर में लटका हुआ है। अपर सचिव ने समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली पेंशन के लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम यमकेश्वर अनिल चन्याल, बीडीओ दृष्टि आनंद, विनोद, दीपक नेगी, विक्रांत चौधरी, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed